सिलाव: पुलिस अवर निरीक्षक इरफान खान बनें सिलाव थाना के नये थानाध्यक्ष, इसके पूर्व में बिहार थाना में थे कार्यरत
Silao, Nalanda | Feb 1, 2024 पुलिस अवर निरीक्षक इरफान खान को सिलाव थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. इस आशय से जारी ऑफिसियल पत्र में नालंदा एसपी अशोक मिश्रा द्वारा इधर से उधर किये गये पुलिस पदाधिकारियों की सूची में इरफान खान का नाम भी शामिल है. इसके पूर्व पुलिस अवर निरीक्षक इरफान खान बिहार थाना में कार्यरत थे.