गोपालगंज: थावे थाना पुलिस ने स्कूल से चोरी किए गए सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला स्थित एक निजी स्कूल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की एक घटना को अंजाम देते हुए करीब 2 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी हुए सभी सामान को बरामद कर लिया।