ज़मानिया: तलवल गांव के खेत में टूटा 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार, खेत में काम कर रही महिलाओं ने भागकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
गाजीपुर के सदर ब्लॉक के तलवल ग्राम सभा में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।तलवल गांव निवासी फेकन बिंद के खेत में 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार अचानक टूटकर गिर पड़ा। उस समय खेत में महिलाएं मटर तोड़ रही थीं। तेज आवाज के साथ तार गिरते ही खेत में अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं घबराकर दूर भागीं। संयोग अच्छा रहा कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया।