गोरखपुर: त्योहार के मद्देनजर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल गश्त
मंगलवार को धनतेरस के मौके पर जिले के विभिन्न बाजारों में सुबह से ही अत्यधिक भीड़ होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला। विभिन्न थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकार, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तमाम पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त करते रहे और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।