बालूमाथ मुरपा मोड़ स्थित स्थल पर शनिवार दोपहर एक बजे को प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह समाजसेवी स्वर्गीय रामकुमार भगत की 48वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अतिथियों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करते हुए स्वर्गीय भगत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर रंजीत जायसवाल समेत कई मौजूद रहे।