पलिया: पलिया–मालपुर–गुलहरिया चीनी मिल मार्ग बना मौत का रास्ता, ओवर हाइट-ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक बेखौफ फर्राटा भरते दिखे
पलिया से लेकर मालपुर और गुलहरिया चीनी मिल तक का मार्ग इन दिनों ओवर हाइट और ओवर लोड गन्ने से भरे ट्रकों के कारण लगातार खतरे का सबब बना हुआ है। नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखाते हुए भारी-भरकम ट्रक तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं।जिसका किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।