कलेर: मसदपुर एवं सोहसा में कलेर सीडीपीओ ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च का किया आयोजन
Kaler, Arwal | May 17, 2024 गुरुवार की रात्रि कलेर प्रखंड के सोहसा एवं मसदपुर में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कलेर सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम ओमप्रकाश बरीय उपसमाहर्ता देव ज्योति, एम ओ, सिद्धनाथ पासवान शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सेविका, विकास मित्र सहायिका जीविका के सदस्यों ने भाग लिया