गोड्डा: नया नगर में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार युवक जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Mar 25, 2026 बीती रात महागामा थाना क्षेत्र के नया नगर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल का नाम मो. आरिफ है जो सिनपुर गाँव का रहने वाला है। सड़क में अचानक गड्ढा आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी जिसकारण वो गिरकर घायल हो गया। महागामा सीएचसी में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार सुबह उसका सीटी स्कैन और एक्स रे करवाया गया।