निवाड़ी: नेगुवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच 102 साइकिल का हुआ वितरण
Niwari, Niwari | Nov 23, 2024 निवाड़ी जिले के नेगुवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन की शिक्षा विभाग की योजना अंतर्गत अपने ग्रामीण से स्कूल आने जाने के लिए छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। उक्त जानकारी शिक्षा अधिकारी एनसी तिवारी ने दी है उन्होंने बताया कि इस दौरान 64 छात्राओं और 38 छात्रों को साइकिल वितरण कर लवांवित किया।