रामपुर: बादली टांडा के निजी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टर अस्पताल छोड़कर हुआ फरार
Rampur, Rampur | Sep 13, 2024 थाना टांडा क्षेत्र के बादली टांडा मैं निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिवार वालों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया है। मृतक महिला के परिजन डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं