कटेया थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगद पोइया स्थित दुर्गा स्थान के समीप छापेमारी कर झाड़ी में छुपा कर रखे 315 पीस देशी शराब बरामद किया, जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष ने गुरुवार को दोपहर 3: 40 बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।