आरा: भोजपुर एसपी द्वारा नवीन पुलिस केंद्र में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2025 भोजपुर एसपी द्वारा नवीन पुलिस केंद्र, आरा में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भोजपुर पुलिस परिवार, उनकी अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।