भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पूरी कर अपने घर को जा रहे टोल कर्मी को एक तेज बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश प्रजापति लुधावई टोल पर कार्य करता है। जो अपनी ड्यूटी पूरी कर टोल से निकला ही था कि एक तेज बाइक सवार व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी।