दीगोद: सुल्तानपुर पुलिस ने खंड गांव रोड पर गश्त के दौरान एक बदमाश को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया
Digod, Kota | Jun 12, 2025 जिले की सुल्तानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान खंड गांव रोड़ कब्रिस्तान के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध धारदार हथियार छुरी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से गुरुवार शाम 7 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि सुल्तानपुर पुलिस जाप्ता गश्त के दौरान खंड गांव रोड पर कब्रिस्तान के निकट पहुँचा तो एक व्यक्ति पर शक होने पर उसे चेक किया