गढ़वा: साली की हत्या के बाद नही मिल रहे इंसाफ से तंग आकर गढ़वा जिला मुख्यालय के सहिजना मोड़ पर जीजा गुलाम जलान का अनशन है जारी
Garhwa, Garhwa | Mar 8, 2024 14 जून 2023 को मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गाँव मे नुरसबा बीबी नामक एक महिला की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई थी।आरोप सास ससुर और दामाद पर लगा था।पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन मृतक की बहन इसे हत्या बता कर आरोपियों पर कार्यवाई करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस के अनुसन्धान मे यह आत्महत्या का मामला सामने आया था।