बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली के पास स्कूटी की टक्कर से एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है, दुर्घटना मंगलवार की रात्रि 8:07 के करीब की बताई जा रही। घायल की पहचान नौबतपुर का रहने वाला विनय कुमार बताया गया है।