शनिवार शाम को इंदौर-बैतूल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। आज 6 दिसंबर शाम 7 बजे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल ट्रक चालक की पहचान भोपाल के अशोका गार्डन निवासी आशिक (पिता हाजी शहादत, उम्र करीब 45 साल) के रूप में हुई है।