बिछिया: अंजनिया बाईपास पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बच्ची घायल, मंडला अस्पताल में भर्ती
अंजनिया चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को आज बुधवार की शाम 4 बजकर 45 मिनट पर टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति, पत्नी और उनकी तीन साल की बेटी घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनूप तेकाम (50) अपनी पत्नी सोमती तेकाम (45) और बेटी राधिका तेकाम (3) के साथ बाइक से मंडला से अपने गांव चारटोला सिझोरा जा