पूरनपुर: बीएसएनल एक्सचेंज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों सहित पांच लोग हुए घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कढ़ेर चौरा निवासी चमन लाल और पड़रिया निवासी छत्रपाल व ऋषिकांत बाइक पर सवार होकर मोहल्ला कायस्थान में मजदूरी करने आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बीएसएनएल एक्सचेंज के पास हाईवे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।