घोरावल: गुरौटी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक फिसलने से सवार हुआ घायल, वाराणसी रेफर
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुरौटी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। मगरहथा गांव निवासी संदीप सिंह (32) पुत्र अवधराज सिंह बच्चों को लेकर गुरौटी गांव में चल रही रासलीला देखने गया था। वहां बच्चों को छोड़कर किसी काम से रामगढ़ बाजार आ गया।