अमरोहा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमरोहा में दिखा उत्साह, प्रभारी मंत्री केपी मलिक की मौजूदगी में मिनी स्टेडियम में सैकड़ों लोग
Amroha, Amroha | Jun 21, 2025 कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया।सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के दिशा-निर्देशों में सामूहिक योगाभ्यास किया और योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।