पुनासा: ओंकारेश्वर: नर्मदा नदी में 11 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, रैलिंग में पंखा फंसा
Punasa, Khandwa | Dec 16, 2025 तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सोमवार शाम नर्मदा नदी में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां ब्रह्मपुरी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई। नाव में 11 लोग सवार थे, जो नदी में गिर गए। गनीमत रही कि सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वे डूबने से बच गए और उनकी जान बच गई। जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे की है