कवर्धा: करपात्री स्टेडियम कवर्धा में शहीद कप सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, MP संतोष पांडे व MLA भावना रही उपस्थित
कवर्धा के करपात्री स्टेडियम में कबीरधाम पुलिस के द्वारा वीर शहीदों की याद में शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे व पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।शहिद कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शहीदों को नमन कर शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया गया।