मोहनिया: बरेज गांव के पास दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर, एक ट्रक चालक हुआ घायल
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के पास दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई जिसमें एक ट्रक का चालक अंदर फस गया और वह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालते हुए उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में पहुंचवाया गया।