बेतिया: राज्य खाद्य निगम ने धान खरीद का 94% लक्ष्य पूरा किया, 11 हजार से अधिक किसानों को ₹264 करोड़ का भुगतान
आज 27 जून शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे समाहरणालय सभागार स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम (SFC), सुमित कुमार ने एक महत्वपूर्ण प्रेस बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा दिए गए धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को लेकर पश्चिम चंपारण जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।