पूरनपुर: पुलिस चौकी के पास रोड पर बैठकर शराब पीते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर पुलिस चौकी के पास रोड पर बैठकर एक अधेड़ व्यक्ति का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल ज्यादातर देखा जाता है कि होटलों में बैठकर लोग जाम का प्याला छलकाते है। हालांकि कुछ होटल और ढावों पर शराब पीने पर रोक होती हैं। पुलिस चौकी के पास सभी कायदे कानून ताक पर रखकर खुलेआम अधेड़ व्यक्ति कायदे कानून शराब के गिलास में मिलकर घूंट मार लिया।