मुगलसराय: कटारिया फेज-1 में ट्रक और स्कूटी की टक्कर में अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटारिया फेज-1 सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया गया की युवक की पहचान कराई जा रही है।