विजयपुर: बागवानी क्षेत्र में सड़क पर घायल पड़े युवक को बालाजी बस स्टाफ ने पहुंचाया अस्पताल
रविवार रात 7 बजे विजयपुर के बागवानी क्षेत्र में सड़क पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्वालियर से विजयपुर जा रही बालाजी बस के स्टाफ और यात्रियों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तुरंत सहायता प्रदान की। घायल व्यक्ति की पहचान भूपेन्द्र शाक्य, निवासी बांगरोद, के रूप में हुई। उसके पास उसकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया गया