नरसिंहपुर: बरगी निवासी युवक ने किया जहरीली दवा का सेवन अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत किया गया पोस्टमार्टम
ठेमी थाना अंतर्गत बरगी निवासी युवक जितेंद्र ने शनिवार को जहरीली दवा का सेवन कर लिया था। वहीं उसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा था। जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की मौत पर किसी अफजल नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाए।