सेमापुर में अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब के नशे में धुत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सेमापुर पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।