जवाहर नगर के सेक्टर-5 पुलिया नंबर दो स्थित वीर हनुमान स्वीट्स पर अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इससे लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों और पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।