मंगलवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना में पार्क के सामने कार व बाइक की टक्कर हो गई ।जिसमें बाइक सवार व दो महिलाएं घायल हो गई ।कार सवार भी घायल बताया जा रहा है ।घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। टक्कर लगने के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई।