करछना: करछना क्षेत्र में डीजल व पेट्रोल की कमी की अफवाह के बीच तेल भराने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
करछना तहसील क्षेत्र में गुरुवार को डीजल और पेट्रोल कमी की फैल रही अफवाह लोगों में अफरा तफरी माहौल बना दिया। सुबह 5:00 से ही डीजल और पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। हालांकि क्षेत्र में कई पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने से लोगों में इस तरह का माहौल बना। जिस स्थान पर तेल अभी उपलब्ध है, वहां पर लोगों की भीड़ लगी है।