शाहकुंड प्रखंड के किशनपुर अमखोरिया पंचायत के वार्ड नंबर 8 के जगन्नाथपुर गांव में जल नल योजना से चल रहे पानी मोटर खराब होने के कारण कई महीनो से बंद है । पंचायत समिति सदस्य निवास शाह ने बताया कि जूनियर इंजीनियर नेहा कुमारी के लापरवाही के कारण मोटर नहीं बन पा रहा है। जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।