जशपुर: सरहुल महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपू बगीचा में पूजा-अर्चना कर जनजातीय संस्कृति का संरक्षण किया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल हुए, जहां उन्होंने धरती माता, सूर्य देव और साल वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और समृद्ध फसल की कामना की। इस दौरान बैगा द्वारा पारंपरिक सरई फूल की रस्म भी निभाई गई। जशपुर जनसंपर्क से गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार ।