तालबेहट: जख़ौरा मार्ग पर रायपुर के पास शादी से लौट रही तेज रफ्तार कार करीब 10 फीट नीचे खाई में गिरी, मचा हड़कंप, घटना की फोटो वायरल
तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत जखौरा मार्ग पर रायपुर के पास शादी से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे खाई में गिर गई,जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया और घटना की फोटो सामने आई है,और सोशल मीडिया तेजी के साथ वायरल हो रही है, बताया जा रहा है कार में दो लोग सवार थे जो की सुरक्षित बताए गए हैं, स्थानीय लोगो की मदद से कार से उन्हें बाहर निकाला गया है।