मनेर: सादिकपुर बगीचा गांव में हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर चिपकाए इश्तेहार
Maner, Patna | Jun 9, 2024 मनेर थाना क्षेत्र के शादीपुर बगीचा गांव में हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। मामले में एडिशनल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर हत्या का आरोपी खिलाड़ी यादव के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। अगर आगे वह प्रस्तुत न्यायालय में नहीं होते है तो घर की कुर्की जब्ती होगी।