परिहार: बारातियों को छोड़ लौट रही स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, चालक फरार
बेला थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के पास बारातियों को छोड़कर लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में लुढ़क गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि दुर्घटना के बाद चालक