मुशहरी: मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने शराब पीने और बेचने का आरोप में 27 लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने पांच को भेजा जेल
मुजफ्फरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी का शराब पीने और बेचने के आरोप में 27 लोगों को गिरफ्तार किया सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने शराब पीने वाले 22 लोगों को फाइन जमा करा कर छोड़ दिया वहीं शराब बेचने वाले पांच लोगों को जेल भेज दिया