रामगढ़ थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला 15 जनवरी को रामगढ़ थाने में दर्ज हुआ था, जिसकी जांच रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार के निर्देशन में की जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को दोपहर एक बजे न्यायालय में पेश किया ।