सहारनपुर: सहारनपुर में एएमआईएसपी योजना के तहत 1.71 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित, जिनमें 1.38 लाख प्रीपेड हैं
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एएमआईएसपी योजना के तहत सहारनपुर जनपद में 1 लाख 71 हजार उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, जिनमें 1 लाख 38 हजार प्रीपेड में परिवर्तित हो गए। प्रीपेड परिवर्तन में सुरक्षा राशि बकाये या बैलेंस में समायोजित होगी, अंतिम पोस्ट-पेड बिल जारी होगा।