सुपौल: दुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया
Supaul, Supaul | Sep 29, 2025 दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। इसी क्रम में सुपौल सदर थाना के SHO अनिरुद्ध कुमार द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों एवं जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।