बिक्रमगंज-डेहरी पथ पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया। मृतक की पहचान बिक्रमगंज शहर के श्यामनगर निवासी दिनेश प्रसाद उर्फ पयहारी जी के 24 वर्षीय पुत्र मोहन प्रसाद के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति राजू कुमार राजा सेठ का पुत्र है।