काको प्रखंड के अवदालचक्क गांव में खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला की पहचान अमीना खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे जारी है।