भरतपुर: चिकसाना में ₹10 के लिए दो बहनों के साथ की गई मारपीट, वीडियो आया सामने
भरतपुर के चिकसाना में 10 रुपए के लिए दो बहनों की पिटाई कर दी। दोनों बहनें खेत में मजदूरी करने गई थी। मजदूरी के बाद उन्होंने खेत में फैली सरसों इकट्ठी कर 40 रुपए की बेच दी। इस पर खेत मालिक का भतीजा दोनों बहनों से रुपयों का बंटवारा करने की मांग करने लगा। जब दोनों बहनों ने पैसे देने से इनकार किया तो युवक ने अपने परिवार वालों को बुलाकर उनकी पिटाई कर दी।