सीतापुर: जनपद में 9 सितंबर से 20 सितंबर तक चलाया जाएगा टीबी मुक्त भारत अभियान सीएमओ ने दी जानकारी
जनपद के नगर क्षेत्र स्थित सीएमओ कार्यालय में आज प्रेस वार्ता के दौरान सीतापुर सीएमओ हरपाल सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की जनपद में आगामी 9 सितंबर से 20 सितंबर तक टीबी मुक्त भारत अभियान संचालित होगा। सीएमओ ने बताया जिसके लिए 418 टीमों का गठन भी किया गया है। जो घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की तलाश करेंगी। सभी मरीजों का उपचार भी निशुल्क किया जाएगा।