मथुरा: बस डिपो में रक्षाबंधन पर हड़ताल पर चले गए बस चालक, छह घंटे ई-बस सेवा बंद रहने से भटकते रहे यात्री
चालकों ने कहा कि त्योहार पर उन्हें वेतन नहीं मिला। डेढ़ माह हो गया छह माह से अकाउंट में पीएफ नहीं आया। इसके विरोध में सभी चालक हड़ताल पर जा रहे हैं। चालकों ने डिपो के गेट पर अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन किया। डिपो प्रभारी बलराम सिंह और चालकों के बीच नोकझोंक हो गई। मामला नगर आयुक्त तक पहुंचा तो मौके पर पुलिस पहुंची आश्वासन के बाद चालक काम पर लौटे