रामपुर: रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने एक नाजायज चाकू के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jan 5, 2025 रविवार को शाम पाँच बजे पुलिस द्वारा प्रेसनोट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फूलो वाली बगिया के पास से एक आरोपी को एक नाजायज़ चाकू के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।