झाझा: धपरी गांव में दो दिवसीय अष्टयाम सह हरि कीर्तन प्रारंभ, निकाली गई कलश शोभायात्रा
Jhajha, Jamui | Jun 20, 2025 झाझा प्रखंड के बाराजोर पंचायत अंतर्गत धपरी गांव में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से दो दिवसीय अष्टयाम सह हरि कीर्तन का शुभारंभ हुआ। यज्ञशाला में शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल है। युवतियों ने सिर पर कलश रखकर गांव से शैर नदी तक करीब 2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली। बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात