सिरोंज: ग्राम भौंरा में दबंगों से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ा,एसडीएम से लगाई मदद की गुहार
Sironj, Vidisha | Jun 26, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौंरा निवासी शहजाद शाह अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर सिरोंज आ गए हैं।उन्होंने बताया की वो वक्फ की भूमि पर काबिज हैं।ऐसे में गांव के कुछ दबंध उस जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण कर रहे हैं।साथ ही उनकी परिवार की महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं।उन्होंने कहा की थाने में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हे।